CBSE Sample Papers 2026-27 Released: कक्षा 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी, यहां से करें Free PDF Download

CBSE ने 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए। छात्र https://cbseacademic.nic.in से सभी विषयों के पेपर और मार्किंग स्कीम का Free PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Sep 23, 2026 - 12:50
Sep 23, 2026 - 13:05
 0  17
CBSE Sample Papers 2026-27 Released: कक्षा 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी, यहां से करें Free PDF Download

नई दिल्ली(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026-27 सेशन के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। बोर्ड ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया है।

छात्र इसे ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार बोर्ड ने साफ कहा है कि प्रश्न-पत्र के डिजाइन और मूल्यांकन प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पासिंग क्राइटेरिया भी वही रहेगा - हर विषय में 33% अंक लाना जरूरी है। 

क्यों जरूरी हैं ये सैंपल पेपर?

बोर्ड के अनुसार ये सैंपल पेपर सिर्फ प्रैक्टिस के लिए नहीं हैं, बल्कि क्लासरूम टीचिंग के लिए एक टेम्पलेट हैं। इससे स्टूडेंट्स को समझ आएगा कि फाइनल पेपर में किस तरह के सवाल, कितने सेक्शन और किस तरह की मार्किंग होगी।

डायरेक्ट डाउनलोड लिंक - हिन्द भास्कर एक्सक्लूसिव

कक्षा 10वीं के सभी विषय: https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2026-27.html

कक्षा 12वीं के सभी विषय: https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSXII_2026-27.html

ऐसे डाउनलोड करें - स्टेप बाय स्टेप:

  1. वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in पर जाएं
  2. होमपेज पर Sample Question Paper 2026-27 पर क्लिक करें
  3. अपनी क्लास (X या XII) सेलेक्ट करें
  4. विषय चुनें और PDF डाउनलोड कर लें

बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम-टेबल अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है। फिलहाल बोर्ड ने कहा है कि ये पेपर्स रियल लाइफ में कॉन्सेप्ट अप्लाई करने पर फोकस करेंगे। 

Hind Bhaskar Tip:

छात्रों को सलाह है कि सिर्फ सैंपल पेपर ही नहीं, साथ में मार्किंग स्कीम भी जरूर देखें, क्योंकि उसी से पता चलेगा कि आंसर में टीचर नंबर कैसे देता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow