अब RPF भी होगी हाईटेक - डिजिटल सबूत जुटाने की ली ट्रेनिंग, साइबर एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

लखनऊ में RPF के 315 जवानों को 4 दिन तक डिजिटल साक्ष्य जुटाने की हाईटेक ट्रेनिंग दी गई, GRP, ATS और साइबर एक्सपर्ट ने प्रैक्टिकल टिप्स देकर जांच कौशल को मजबूत किया।

Oct 6, 2026 - 18:00
 0  29
अब RPF भी होगी हाईटेक - डिजिटल सबूत जुटाने की ली ट्रेनिंग, साइबर एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रेलवे सुरक्षा बल अब अपराधियों को डिजिटल अंदाज में सबक सिखाएगा। मंडल स्तर पर 4 दिन तक चले स्पेशल सेमिनार में जवानों को इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाने के गुर सिखाए गए।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन और सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेसुब लखनऊ के मार्गदर्शन में दिनांक 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ये प्रशिक्षण चला। इसमें सभी रैंक के 315 बल सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बड़े-बड़े एक्सपर्ट पहुंचे

सेमिनार में GRP गोरखपुर से निरीक्षक श्रवण कुमार, उनि ओम शंकर गुप्ता, साइबर शाखा लखनऊ से कुलदीप यादव, UP ATS से केशव सिंह, वरिष्ठ पीपी संतराम, अपराध शाखा से अवधेश गौड़ और जगजीवन राम RPF अकादमी से निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने मोर्चा संभाला।

सभी एक्सपर्ट्स ने न सिर्फ लेक्चर दिया, बल्कि प्रैक्टिकल करके दिखाया कि मोबाइल, CCTV और डिजिटल सबूत को कैसे वैज्ञानिक तरीके से इकट्ठा किया जाता है।

क्यों जरूरी है ये ट्रेनिंग?

अब जमाना डिजिटल है, अपराध भी डिजिटल हो गए हैं। ऐसे में RPF के जवानों को भी टेक्निकल नॉलेज होना जरूरी है। ये प्रशिक्षण जवानों के अनुसंधान कौशल को और तेज करेगा और केस को पुख्ता बनाने में मदद करेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की ट्रेनिंग आगे भी जारी रहेगी ताकि बल और ज्यादा स्मार्ट बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow