गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, कहा - इलाज के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का उपचार

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड और विवेकाधीन कोष से मदद का भरोसा दिया।

Nov 20, 2026 - 13:43
 0  36
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, कहा - इलाज के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का उपचार

गोरखपुर (हिन्द भास्कर ब्यूरो):- शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार उनके इलाज में पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा, ताकि बीमारी की स्थिति में निर्बाध उपचार हो सके। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है, इसलिए किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों के प्रार्थना पत्र खुद हाथ में लेकर पढ़े और संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया।

जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow