शिक्षा के नक्शे पर चमका गोरखपुर, अब एक साथ चलेंगे पांच विश्वविद्यालय

वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद गोरखपुर में कुल पांच विश्वविद्यालय हो जाएंगे। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा। इससे गोरखपुर विशिष्ट पाठ्यक्रमों और शोध के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

Nov 19, 2026 - 14:40
 0  20
शिक्षा के नक्शे पर चमका गोरखपुर, अब एक साथ चलेंगे पांच विश्वविद्यालय

गोरखपुर। शिक्षा के क्षेत्र में गोरखपुर अब प्रदेश के सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यहां कुल पांच विश्वविद्यालय संचालित होंगे।

इनमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पहले से संचालित हैं। अब नया वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय इनमें जुड़ जाएगा।

नया वानिकी विश्वविद्यालय प्रदेश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा। आयुष विश्वविद्यालय के बाद यह गोरखपुर को विशिष्ट पाठ्यक्रमों और शोध के नए केंद्र के रूप में पहचान दिलाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस विश्वविद्यालय के शुरू होने से पूर्वांचल के छात्रों को वानिकी, औद्यानिकी, पर्यावरण और कृषि आधारित शोध के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार