सेवा और समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वभाव - जनार्दन तिवारी

Apr 9, 2025 - 23:20
 0  13
सेवा और समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वभाव - जनार्दन तिवारी

बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनते हैं भाजपा के सक्रिय सदस्य- जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी

राष्ट्रसेवा के लिए कार्य करते हैं भाजपा कार्यकर्ता-फतेह बहादुर सिंह

हिन्द भास्कर, गोरखपुर।

पीपीगंज।स्थानीय मैरेज हाल में बुधवार कैम्पियरगंज विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि भाजपा एकमात्र राष्ट्रवादी संगठन है जो देशहित सर्वोपरि के भाव से कार्य करती है। हम दल को द्वितीय स्थान पर रखते हैं। सेवा समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वभाव में होता है। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक के भाजपा के राजनीतिक संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर ही आज हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किये हैं। 

   सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैंपियरगंज के विधायक/ पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। जो निरन्तर देश और प्रदेश की समृद्धि के लिए काम कर रही है.भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग के विकास लिए कार्य कर रही है।

  पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जाति,धर्म और समाज के दलित व पिछड़े वर्ग सभी के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं

   कार्यक्रम का संचालन पीपीगंज चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने किया।. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मत्स्य निगम बोर्ड के अध्यक्ष रमाकांत निषाद, पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य विजय शंकर यादव, ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, कैंपियरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, जिला मंत्री सदानंद शर्मा, मंडल प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा, कौलवास सिंह,दिनेश सिंह, मनोज सिंह, गणेश दत्त त्रिपाठी,मृत्युंजय सिंह, हरिकेश पासवान, पशुपतिनाथ अग्रहरी, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,नरेंद्र सिंह, त्रिभुवन पासवान, संगम दुबे, मकसूदन मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, गणेश दत्त त्रिपाठी, दिनेश सिंह ,मनोज सिंह, जगदंबा अग्रहरि,अनिल अग्रहरि, बिंद्रासन चौधरी, राकेश चौधरी, गणेश साहनी,धीरज मणि त्रिपाठी, मनोज अग्रहरि, राजेंद्र मद्धेशिया, लाल जी विश्वकर्मा ,के एन सिंह, प्रमोद मिश्रा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, बृजभूषण मिश्रा,रामपाल सिंह, राम अवतार तिवारी, अजय तिवारी, राणा दिलीप सिंह ,परशुराम मल्ल, विवेकानंद शुक्ला,जितेन्द्र सिंह, दिनेश यादव, शशिभूषण पासवान, वेद प्रकाश दुबे,कमलेश वर्मा, मारकंडे चौरसिया, दिलीप पांडेय,अजित सिंह, राधाकृष्ण निषाद, बृजेश मणि त्रिपाठी,संदीप जायसवाल,अजय पांडेय ,संजय निगम,श्रीकेश मणि,प्रदीप चौहान,राजेश आदि लोगों उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow