पीएनजीआरबी में डिप्टी डायरेक्टर-लीगल बने नवापार के अजीत पाल सिंह
कुशीनगर के नवापार निवासी अजीत पाल सिंह की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी), नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर-लीगल पद पर नियुक्ति हुई है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
हाटा (कुशीनगर), 23 सितंबर। नवापार गांव निवासी अजीत पाल सिंह को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी), नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर-लीगल के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अजीत पाल सिंह स्वर्गीय जयंत प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन, पिपराइच केन यूनियन के पुत्र हैं।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड का गठन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड अधिनियम, 2006 के तहत किया गया है। यह देश में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस उद्योग के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के नियमन, उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण तथा बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण नियामक संस्था है।
अजीत पाल सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि की शिक्षा प्राप्त की है। विधिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले अजीत पाल सिंह दिल्ली उच्च न्यायालय, हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय, अडानी समूह, आईएलएंडएफएस तथा गुजरात एनर्जी लिमिटेड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न संस्थानों में अर्जित उनका व्यापक विधिक अनुभव नई जिम्मेदारी में उपयोगी साबित होने की उम्मीद है।
उनकी नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह एवं फतेह बहादुर सिंह, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक रुद्रपुर अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, प्रो. डॉ. केपीएन सिंह, गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
बधाई देने वालों में कुंवर सोमेश प्रताप सिंह, डॉ. कुंवर प्रिय वर्धन प्रताप सिंह, कुंवर शील वर्धन प्रताप नारायण सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. कुंवर केपीएन सिंह, मीथिला शाही, अरविंद शाही, गोविन्द शाही, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह राजन, धनंजय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिग्पाल पाल, बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट अखण्ड प्रकाश शाही, गौरव शाही, अंकित शाही, पवन कुमार सिंह टिंकु, पूर्व सचिव शराफ़त, आतीश सिंह, राजेश्वर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मदन सिंह, डॉ. वीवी गुप्ता, प्रो. डॉ. चंद्रभूषण गुप्ता, विनोद शुक्ला, राजू गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रो. डॉ. सीपी शाही, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रूप कुमार सिंह तथा डॉ. सत्यपाल पाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
गणमान्य लोगों ने अजीत पाल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है
What's Your Reaction?
