30वें दिन भी नहीं थमी 'हनुमान अंश' की रफ्तार, 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म
30वें दिन भी नहीं थमी 'हनुमान अंश' की रफ्तार, 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म
मनोरंजन(हिन्द भास्कर):- बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा चौथे हफ्ते में भी बरकरार है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है।
30 दिन में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 99.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब यह 100 करोड़ क्लब से महज कुछ कदम ही दूर है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और शोभिनव सत्या के अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है।
चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ फिल्म की मजबूत पकड़ को साफ दिखाती है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, वीकेंड पर फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
What's Your Reaction?
