निचलौल में नेताजी की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री टिबड़ेवाल बोले - सिसवा के कार्यकर्ता ही मेरी ताकत
निचलौल में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने श्रद्धांजलि दी, कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय का संकल्प दिलाया।
महराजगंज(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- रविवार को निचलौल के आशा कॉम्प्लेक्स स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर फूल-माला चढ़ा कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पूरी जिंदगी गरीब, कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाजवादी सोच को गांव-गांव तक पहुंचाया। किसानों, नौजवानों और शोषितों की आवाज को हमेशा बुलंद किया। उनकी सादगी और संघर्ष को लोग कभी नहीं भूलेंगे।
सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि नेताजी के विचार आज भी हम सब कार्यकर्ताओं के लिए रास्ता दिखाने वाले हैं। उनके बताए सामाजिक न्याय और भाईचारे के रास्ते पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सिसवा विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं में जो जोश है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यकर्ताओं के दम पर ही वह विधायक बनेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने की।
इस मौके पर जिला महासचिव शम्सुद्दीन अली, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, तैयब अंसारी, मोहन विश्वकर्मा, श्रवण शर्मा, नदीम अहमद, हरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, मान सिंह यादव, राकेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह, प्रवीण सिंह, विजय तिवारी, गुड्डू पांडेय, राम आशीष यादव, शैलेश अग्रवाल, हीरालाल जख्मी, मौलाना फसीउज्मा अंसारी, सुग्रीव चौहान, यशोदा देवी, नरेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
