अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सुशील टिबड़ेवाल और विद्यासागर यादव ने किया नेतृत्व
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सुशील टिबड़ेवाल और विद्यासागर यादव ने किया नेतृत्व
महराजगंज(हिन्द भास्कर):- महराजगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर के बाद जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल और सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। उनका कहना था कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर पुलिस की कड़ी नजर रही।
What's Your Reaction?
