हाथरस सड़क हादसे पर सीएम योगी का एक्शन, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच राहत कार्य तेज करने का दिया निर्देश

जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Nov 26, 2026 - 23:49
 0  13
हाथरस सड़क हादसे पर सीएम योगी का एक्शन, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच राहत कार्य तेज करने का दिया निर्देश

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देशन देते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराए साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित कराए।

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। शासन स्तर से लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में रहने के भी निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow