योगी का बड़ा अभियान: हेलमेट नही तो पेट्रोल नही-इस बार बेहद सख्ती से चलेगा ये अभियान

योगी का बड़ा अभियान: हेलमेट नही तो पेट्रोल नही-इस बार बेहद सख्ती से चलेगा ये अभियान

Aug 28, 2025 - 14:44
 0  81
योगी का बड़ा अभियान: हेलमेट नही तो पेट्रोल नही-इस बार बेहद सख्ती से चलेगा ये अभियान

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ा अभियान चलाने जा रही है इस अभियान का नाम है "हेलमेट नही तो पेट्रोल नही"। सरकार के निर्देशों के अनुसार एक सितंबर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान -‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ शुरू किया जाएगा जो 30 सितंबर तक चलेगा।

लखनऊ में जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा। सरकार के आदेश के अनुसार ये अभियान प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगा इस अभियान में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग प्रवर्तन की जिम्मेदारी निभाएंगे। पेट्रोल पम्प पर हेलमेट अनिवार्य होगा नहीं तो बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा।

सरकार ने इसे सुरक्षा का संकल्प बताते हुए जनता, तेल कंपनियों और पम्प संचालकों से सहयोग की अपील की है सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस बार यह अभियान पूरी सख्ती से चलेगा और लापरवाही करने वाले जिलों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow