UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में OPS बहाली से लेकर पत्रकारों के हेल्थ इंश्योरेंस तक बड़े वादे, आउटसोर्सिंग खत्म करने का ऐलान

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कर्मचारी, युवा, किसान, वकील और पत्रकारों के लिए बड़े वादे किए हैं। पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्सिंग खत्म, अग्निवीर का विरोध और पत्रकारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जैसे प्रस्ताव शामिल।

Nov 27, 2026 - 13:14
 0  40
UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में OPS बहाली से लेकर पत्रकारों के हेल्थ इंश्योरेंस तक बड़े वादे, आउटसोर्सिंग खत्म करने का ऐलान

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दांव चला है। आप को बता दे कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के जरिए कर्मचारी से लेकर युवा, किसान, वकील और पत्रकार तक, हर वर्ग को साधने की पूरी रणनीति तैयार की है। सपा के घोषणा पत्र में सबसे बड़ा वादा सरकारी कर्मचारियों को लेकर किया गया है।

पार्टी ने सत्ता में आने पर प्रदेश में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने का ऐलान किया है। काफी लंबे समय से कर्मचारियों की यही दो बड़ी मांग रही है। इसके अलावा घोषणा पत्र में आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी जगह दी गई है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस और प्राइवेट अस्पतालों के महंगे इलाज के खर्च को कैप (सीमित) करने की बात कही गई है।

शहीदों के परिजनों को पेंशन और उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का प्रस्ताव भी शामिल है। वहीं सपा ने युवाओं को लेकर अग्निवीर योजना का खुलकर विरोध किया है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि जब तक केंद्र सरकार अग्निवीर योजना को समाप्त नहीं करती, तब तक यूपी में युवाओं को यूपी पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी देने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

बुनकरों के लिए बिजली पर सब्सिडी और खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में तीन विश्वस्तरीय स्टेडियम और दस स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने का वादा किया गया है। वकीलों के लिए भी सपा ने पिटारा खोला है। युवा वकीलों को आर्थिक सहायता और लंबे समय से मांग रहे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की बात कही गई है।

पत्रकारों और डिजिटल मीडिया पर खास फोकस

इस बार सपा ने अपने घोषणा पत्र में पत्रकारों और डिजिटल मीडिया को लेकर कई बड़े प्रस्ताव किए हैं। फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस, लखनऊ और नोएडा में मीडिया कन्वेंशन सेंटर बनाने और यूट्यूबर्स व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए अलग नीति बनाने का वादा किया गया है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो सपा ने अपने घोषणा पत्र में सरकारी कर्मचारी, युवा, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य और मीडिया से जुड़े हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। चुनाव से पहले इन घोषणाओं को राजनीतिक समर्थन मजबूत करने की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow