IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए चेयरमैन,2029 तक रहेगा कार्यकाल
UPPSC को नया अध्यक्ष मिला, वरिष्ठ IPS आलोक सिंह को प्रयागराज लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, शासन ने 26 नवंबर को आदेश जारी किया।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कार्मिक अनुभाग-4 द्वारा 26 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति संख्या- 343/आयोग/47-क-4-2026-15(39)2000 के अनुसार राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के खंड (1) में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है।
आदेश के मुताबिक DG PAC आलोक सिंह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से UPPSC अध्यक्ष का पद संभालेंगे। उनका जन्म 24 जनवरी 1967 है। संविधान में प्रावधानित व्यवस्था के अनुसार उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने से लेकर 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। इस आदेश पर विशेष सचिव असीम कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
शासन ने इसकी कॉपी महालेखाकार प्रयागराज, विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल, सचिव UPPSC और कोषाधिकारी प्रयागराज समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी है। साथ ही राजकीय गजट में प्रकाशन के लिए भी कहा गया है।
आप को बता दे कि UPPSC के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर को रिटायर हो गए थे, जिसके बाद से अध्यक्ष पद खाली चल रहा था। आलोक सिंह 1995 बैच के IPS हैं और नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं।
What's Your Reaction?
