इज्जतनगर में CMS के काले कारनामों पर रेलवे बोर्ड की चुप्पी क्यों? एक हफ्ते बाद भी जांच नहीं

इज्जतनगर रेल अस्पताल में CMS कार्यकाल के भ्रष्टाचार के आरोप, डॉ. शंखधार की जांच मांग पर एक हफ्ते बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, रेलवे बोर्ड की चुप्पी पर मिलीभगत का आरोप।

Nov 19, 2026 - 13:44
 0  42
इज्जतनगर में CMS के काले कारनामों पर रेलवे बोर्ड की चुप्पी क्यों? एक हफ्ते बाद भी जांच नहीं

बरेली/इज्जतनगर (हिन्द भास्कर ब्यूरो):- इज्जतनगर रेल चिकित्सालय में CMS के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोपों पर रेलवे बोर्ड ने आंखें मूंद ली हैं। वरिष्ठ सर्जन डॉ. शंखधार द्वारा उच्चस्तरीय जांच की मांग को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन न तो जांच कमेटी बनी और न ही किसी अधिकारी पर कार्रवाई हुई।

सवाल उठता है - आखिर किसके दबाव में रेलवे बोर्ड इस पूरे मामले को दबाने में जुटा है? CMS के कार्यकाल में चिकित्सा उपकरणों की खरीद, स्टाफ की पोस्टिंग और मरीजों की अनदेखी को लेकर कई गंभीर शिकायतें सामने आई थीं, जिनकी फाइलें आज भी DRM कार्यालय में धूल खा रही हैं।

डॉ. शंखधार ने स्पष्ट कहा था कि अगर निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े खुलासे होंगे। लेकिन रेल प्रशासन की इस चुप्पी ने पूरे मामले पर मिलीभगत की आशंका को और गहरा कर दिया है। रेलकर्मियों का कहना है कि जब तक CMS कार्यकाल की जांच नहीं होगी, अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधरेगी।

आपको बता दें कि 14 नवंबर को हिन्द भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। डॉ. शंखधार ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर CMS कार्यकाल के दौरान हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, क्या बरेली के रेल कर्मचारियों को न्याय मिलेगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow