प्रतापगढ़ वालों के लिए खुशखबरी: दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस को मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन पर मिलेगा ठहराव
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस (13257/13258) का प्रायोगिक ठहराव 22 सितंबर 2026 से शुरू होगा। जानिए ट्रेन का टाइम टेबल।
प्रतापगढ़(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब दानापुर - आनंद विहार टर्मिनल - दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 13258, जो दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाती है, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर रात 00:48 बजे पहुंचेगी और 00:50 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 13257, आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर जाने वाली ट्रेन, रात 22:05 बजे प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचेगी और 22:07 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे के इस फैसले से प्रतापगढ़, बस्ती और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक इस रूट पर जाने के लिए यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन से ही दानापुर और दिल्ली (आनंद विहार) के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी।
रेलवे ने बताया है कि फिलहाल यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर दिया गया है। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए इसे स्थायी भी किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
