Bihar: बिहार की पहली महिला DGP बनीं प्रीता वर्मा, विनय कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार
बिहार को मिली पहली महिला DGP, 1991 बैच की IPS प्रीता वर्मा ने संभाला अतिरिक्त प्रभार। राजस्थान निवासी प्रीता वर्मा झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की बहन हैं।
बिहार(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- पटना,बिहार पुलिस को पहली बार महिला DGP मिली हैं। 1991 बैच की सीनियर IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार के DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वे मूल रूप से राजस्थान की निवासी हैं और झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की बहन हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मौजूदा DGP विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।
इस अवधि के लिए होमगार्ड और फायर सर्विसेज की DG प्रीता वर्मा को कार्यकारी DGP बनाया गया है। विनय कुमार का नियमित कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है। प्रीता वर्मा का जन्म 1 जुलाई 1968 को हुआ है।
उन्होंने 11 अक्टूबर 1992 को IPS जॉइन किया। तीन दशक से ज्यादा के करियर में उन्हें 2009 में Police Medal for Meritorious Service और 2023 में President's Police Medal for Distinguished Service मिल चुका है।
वर्तमान में वे DG-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर थीं। प्रभार संभालते ही उन्होंने 4 प्राथमिकताएं तय की हैं - सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा, गया पितृपक्ष मेले की सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी। बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रीता वर्मा के प्रभार संभालने पर अधिकारियों ने बधाई दी
What's Your Reaction?
