योगी सरकार ने 11 PCS अफसरों की कुर्सी बदली, लखनऊ से लेकर पीलीभीत तक फेरबदल
योगी सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया। हाथरस, लखनऊ, फतेहपुर, पीलीभीत और रायबरेली के एसडीएम, एडीएम बदले गए, तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- योगी सरकार ने देर शाम प्रशासन में बड़ा फेरबदल कर दिया। नियुक्ति विभाग से 11 पीसीएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी हुआ है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
किसको कहां भेजा गया -
हाथरस वाले एसडीएम राज बहादुर का पत्ता कटा है, अब उन्हें बुलंदशहर में एडीएम न्यायिक बनाकर भेजा गया है। लखनऊ में तैनात एसडीएम संजय कुमार यादव अब नगर निगम संभालेंगे, उन्हें अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
फतेहपुर के एसडीएम दुर्गेश यादव को लखनऊ बुला लिया गया है, अब वो राहत आयुक्त दफ्तर में ओएसडी रहेंगे। उनकी जगह राहत आयुक्त दफ्तर वाले शशि कुमार अब फतेहपुर के एसडीएम होंगे। मथुरा के एसडीएम सुशील कुमार सिंह को भी फतेहपुर भेज दिया गया है।
पीलीभीत में भी दो अफसर बदले हैं। वहां के एसडीएम हेमन्त चौधरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में ओएसडी बनाया गया है, जबकि वहां तैनात मांधाता प्रताप सिंह अब पीलीभीत के ही एसडीएम होंगे।
इसी जिले के दूसरे एसडीएम मयंक गोस्वामी को लखनऊ चकबंदी मुख्यालय में बंदोबस्त अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह लखनऊ चकबंदी वाले अजय कुमार अब पीलीभीत जाएंगे।
उधर चीनी मिल संघ वाले अमित कुमार-2 को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है, जबकि रायबरेली के एडीएम अशोक कुमार गुप्ता को अब चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाकर भेजा गया है।
What's Your Reaction?
