बादशाहनगर स्टेशन पर अब दिखेंगी बॉलीवुड फिल्मों की झलकियां, LED पर बरेली की बर्फी से मिशन मजनू तक

बादशाहनगर स्टेशन पर 75 इंच LED स्क्रीन लगी, बरेली की बर्फी, मिशन मजनू समेत कई फिल्मों के सीन दिखेंगे, यात्रियों का इंतजार का समय कटेगा, रेलवे की नई पहल।

Oct 29, 2026 - 15:39
 0  19
बादशाहनगर स्टेशन पर अब दिखेंगी बॉलीवुड फिल्मों की झलकियां, LED पर बरेली की बर्फी से मिशन मजनू तक

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- बादशाहनगर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्री बोर नहीं होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बादशाहनगर स्टेशन के गेट नंबर दो पर 75 इंच की LED स्क्रीन लगाई है।

इस स्क्रीन पर लखनऊ और आसपास शूट हुईं फिल्मों के सीन दिखाए जा रहे हैं। इनमें बरेली की बर्फी, जबरिया जोड़ी, पति पत्नी और वो, मिशन मजनू और भैयाजी जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा ब्रीथ-2 और इंस्पेक्टर अविनाश जैसी वेब सीरीज के क्लिप भी दिखाए जा रहे हैं।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने हिन्द भास्कर से बातचीत में बताया, "हम चाहते हैं कि यात्रियों को पता चले कि उनके ही शहर में कितनी बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई है। यह लखनऊ के लिए गर्व की बात है।

"बादशाहनगर के रहने वाले यात्री अमित ने कहा कि रेलवे की यह पहल काफी अच्छी है, इससे ट्रेन के इंतजार का समय आसानी से कट जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow