साप्ताहिक राशिफल दिनांक 28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026
क्या कहते हैं – आपके ग्रह
साप्ताहिक राशिफल
28 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर
सूर्य – कन्या राशि में।
चंद्रमा – सोमवार 28 को सुबह 10:16 से मेष राशि में। बुधवार 30 को दोपहर 1:13 से वृष राशि में। शुक्रवार 2 अक्टूबर को शाम 3:40 बजे से मिथुन राशि में। रविवार 4 अक्टूबर को शाम 6:31 से कर्क राशि में।
मंगल – कर्क राशि में।
बुध – तुला राशि में।
बृहस्पति – कर्क राशि में।
शुक्र – तुला राशि में; 3 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे से वक्री।
शनि – मीन राशि में वक्री।
राहु – कुंभ राशि में।
केतु – सिंह राशि में।
देखते हैं आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।
1- मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा आपकी राशि में होने से सुख, आनंद, उपहार, धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा दूसरे भाव में आने पर आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लोगों से बातचीत में सामंजस्य बनाए रखें तथा सात्विक भोजन करना लाभकारी रहेगा।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा तीसरे भाव में आने पर धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के योग बनेंगे। रविवार शाम तक यह स्थिति पराक्रम और छोटी यात्राओं के लिए अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी।
हनुमान जी की आराधना करें तथा मंगल कवच का पाठ करें।
शुभ अंक – 9, 1
शुभ रत्न – मूंगा
शुभ रंग – लाल, केसरिया
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ और मध्य भाग का पूरा लाभ उठाएं। वाणी में मधुरता और व्यवहार में संयम रखें।
2- वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा बारहवें भाव में होने से शारीरिक कष्ट, धन एवं सम्मान की हानि, अधिक भागदौड़ पर कम लाभ तथा मानसिक चिंता हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा आपकी राशि में आने पर सुख, आनंद, उपहार, धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा दूसरे भाव में आने पर आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। वाणी में मधुरता रखें और सात्विक भोजन करें। रविवार शाम तक आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा।
मां दुर्गा की आराधना करें।
शुभ अंक – 6, 2
शुभ रत्न – हीरा / ओपल
शुभ रंग – सफेद, गुलाबी
सुझाव – बुधवार से शुक्रवार तक मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं। सप्ताहांत में खर्चों पर नियंत्रण रखें।
3- मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा एकादश भाव में होने से आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा बारहवें भाव में आने पर अधिक भागदौड़ के बावजूद कम लाभ, मानसिक चिंता तथा धन एवं सम्मान की हानि से सावधान रहें। अनावश्यक खर्च न करें।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा आपकी राशि में आने पर सुख, आनंद, उपहार, धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। रविवार शाम से चंद्रमा दूसरे भाव में आने पर आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना रहेगी।
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ अंक – 5, 3
शुभ रत्न – पन्ना
शुभ रंग – हरा, हल्का पीला
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक अवसरों का लाभ उठाएं। मध्य सप्ताह में खर्च और भागदौड़ पर नियंत्रण रखें।
4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा दसवें भाव में होने से कार्य सिद्धि, सम्मान प्राप्ति और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा एकादश भाव में आने पर आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा बारहवें भाव में आने पर शारीरिक कष्ट, धन एवं सम्मान की हानि, अधिक भागदौड़ पर कम लाभ तथा मानसिक चिंता हो सकती है। रविवार शाम से चंद्रमा आपकी राशि में आने पर सुख, आनंद, उपहार, धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे।
भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ अंक – 2, 7
शुभ रत्न – मोती
शुभ रंग – सफेद, क्रीम
सुझाव – बुधवार तक कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहें। रविवार शाम के बाद मिलने वाले सकारात्मक अवसरों का लाभ उठाएं।
5- सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा नवें भाव में होने से लोगों से मतभेद, मन में अज्ञात भय तथा स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेना लाभकारी रहेगा।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा दसवें भाव में आने पर कार्य सिद्धि, सम्मान प्राप्ति और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा एकादश भाव में आने पर आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रविवार शाम से चंद्रमा बारहवें भाव में आने पर अनावश्यक खर्च और मानसिक चिंता बढ़ सकती है।
सूर्य देव एवं भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ अंक – 1, 3
शुभ रत्न – माणिक्य
शुभ रंग – सुनहरा, नारंगी
सुझाव – बुधवार से शनिवार तक कार्यक्षेत्र और आर्थिक अवसरों का लाभ उठाएं। रविवार शाम के बाद खर्चों पर नियंत्रण रखें।
6- कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा आठवें भाव में होने से मानसिक अशांति, विवाद और धन नाश से सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण समय पर भोजन न मिलने की स्थिति बन सकती है।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा नवें भाव में आने पर लोगों से मतभेद, मन में अज्ञात भय तथा स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेना लाभकारी रहेगा।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा दसवें भाव में आने पर कार्य सिद्धि, सम्मान प्राप्ति और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। रविवार शाम तक कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने का प्रयास करें।
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ अंक – 5, 8
शुभ रत्न – पन्ना
शुभ रंग – हरा, आसमानी
सुझाव – मध्य सप्ताह में धैर्य रखें और शुक्रवार से कार्यक्षेत्र में मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
7- तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा सातवें भाव में होने से लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ, परिवार का सानिध्य तथा उत्तम वाहन के योग बनेंगे। साझेदारी और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा आठवें भाव में आने पर मानसिक अशांति, विवाद और धन नाश से सावधान रहें। महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा नवें भाव में आने पर लोगों से मतभेद, मन में अज्ञात भय तथा स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि लाभकारी रहेगी। आपकी राशि में शुक्र का होना आकर्षण और सामाजिक संपर्कों के लिए सहायक रहेगा, हालांकि 3 अक्टूबर से शुक्र वक्री होने के कारण पुराने संबंधों और आर्थिक निर्णयों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी की आराधना करें तथा खीर का प्रसाद अर्पित करें।
शुभ अंक – 6, 3
शुभ रत्न – हीरा / ओपल
शुभ रंग – सफेद, गुलाबी
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में साझेदारी के अवसरों का लाभ उठाएं। 3 अक्टूबर के बाद पुराने आर्थिक या संबंधों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा छठे भाव में होने से धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश एवं आनंद में वृद्धि तथा शत्रुओं पर विजय के योग बनेंगे, हालांकि धन खर्च भी हो सकता है।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा सातवें भाव में आने पर लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ, परिवार का सानिध्य तथा उत्तम वाहन के योग बनेंगे। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा आठवें भाव में आने पर मानसिक अशांति, विवाद और धन नाश से सावधान रहें। समय पर भोजन और विश्राम का ध्यान रखें। रविवार शाम तक महत्वपूर्ण निर्णयों में धैर्य रखें।
हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ अंक – 9, 2
शुभ रत्न – मूंगा
शुभ रंग – लाल, गहरा मरून
सुझाव – बुधवार और शुक्रवार तक कार्य-व्यवसाय के अवसरों का लाभ उठाएं। सप्ताहांत में आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
9- धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा पांचवें भाव में होने से कार्य के प्रति संदेह और मन में अशांति रह सकती है। धन हानि से बचने के लिए निवेश और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी रखें।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा छठे भाव में आने पर धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश एवं आनंद में वृद्धि तथा शत्रुओं पर विजय के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा सातवें भाव में आने पर लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ, परिवार का सानिध्य तथा उत्तम वाहन के योग बनेंगे। साझेदारी और दांपत्य जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। रविवार शाम के बाद चंद्रमा आठवें भाव में आने से मानसिक अशांति और आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक होगी।
भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ अंक – 3, 7
शुभ रत्न – पुखराज
शुभ रंग – पीला, सुनहरा
सुझाव – बुधवार से शुक्रवार तक मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं। सप्ताहांत में जोखिमपूर्ण निर्णयों से बचें।
10- मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा चौथे भाव में होने से परिवार में विवाद, नींद में बाधा तथा अपमान का भय रह सकता है। घरेलू मामलों में धैर्य रखें।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा पांचवें भाव में आने पर कार्य के प्रति संदेह और मन में अशांति रह सकती है। धन हानि से बचने के लिए निवेश में सावधानी रखें।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा छठे भाव में आने पर धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश एवं आनंद में वृद्धि तथा शत्रुओं पर विजय के योग बनेंगे, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। रविवार शाम से चंद्रमा सातवें भाव में आने पर लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ और परिवार का सानिध्य मिलेगा।
भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ अंक – 8, 4
शुभ रत्न – नीलम
शुभ रंग – नीला, स्लेटी
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में पारिवारिक मामलों में संयम रखें। शुक्रवार से कार्यक्षेत्र और साझेदारी से जुड़े अवसरों का लाभ उठाएं।
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा तीसरे भाव में होने से धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के योग बनेंगे। पराक्रम बढ़ेगा और छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा चौथे भाव में आने पर परिवार में विवाद, नींद में बाधा तथा अपमान का भय रह सकता है। घरेलू मामलों में संयम रखें।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा पांचवें भाव में आने पर कार्य के प्रति संदेह और मन में अशांति रह सकती है। धन हानि से बचने के लिए महत्वपूर्ण निवेश में सावधानी रखें। रविवार शाम से चंद्रमा छठे भाव में आने पर धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ और शत्रुओं पर विजय के योग बनेंगे, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं।
भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ अंक – 4, 8
शुभ रत्न – गोमेद
शुभ रंग – आसमानी, नीला
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ का पूरा लाभ उठाएं। सप्ताहांत में कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में सक्रिय रहें।
12- मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सोमवार सुबह से चंद्रमा दूसरे भाव में होने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लोगों से बातचीत में सामंजस्य बनाए रखें तथा सात्विक भोजन करना लाभकारी रहेगा।
बुधवार दोपहर से चंद्रमा तीसरे भाव में आने पर धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के योग बनेंगे। पराक्रम बढ़ेगा तथा छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
शुक्रवार शाम से चंद्रमा चौथे भाव में आने पर परिवार में विवाद, नींद में बाधा तथा अपमान का भय रह सकता है। घरेलू मामलों में धैर्य रखें। रविवार शाम से चंद्रमा पांचवें भाव में आने पर कार्य के प्रति संदेह और मन में अशांति हो सकती है। धन संबंधी निर्णय सावधानी से लें।
भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ अंक – 7, 3
शुभ रत्न – पीला पुखराज
शुभ रंग – पीला, क्रीम
सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ और मध्य भाग का लाभ उठाएं। सप्ताहांत में पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में संयम रखें।
अगला साप्ताहिक राशिफल
5 अक्टूबर 2026 को।
तब तक—
स्वस्थ रहिए – सुरक्षित रहिए।
समय का सदुपयोग कीजिए।
धैर्य, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए।
ईश्वर की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
शुभम् भवतु।
डॉ. ए. के. पाण्डेय
ज्योतिष, वास्तु सलाहकार, कॉस्मिक एनर्जी हीलर एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक
What's Your Reaction?
