कारसेवकों पर गोलीकांड वाले बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा को बताया राम विरोधी

सपा सांसद के कारसेवक गोलीकांड वाले बयान पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भड़के, सपा को बताया सनातन विरोधी और राम विरोधी।

Nov 10, 2026 - 02:13
 0  50
कारसेवकों पर गोलीकांड वाले बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा को बताया राम विरोधी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर राम मंदिर और कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय के एक बयान के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक बार फिर सपा पर जमकर निशाना साधा है।

आप को बता दे सपा सांसद सनातन पांडेय ने बयान दिया था कि 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाना एक सही कदम था, अगर उस समय गोली नहीं चलाई जाती तो देश में गृह युद्ध छिड़ जाता। इसी बयान को लेकर डिप्टी सीएम ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही सनातन विरोधी रही है।

ये पार्टी सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाना, ये न तो सनातन में जायज है और न ही इंसानियत में। सपा की सोच ही राम विरोधी है। बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि आज जब पूरा देश राममय है, तो समाजवादी पार्टी हिंदुओं का वोट लेने के लिए राम की शरण में जाने का नाटक कर रही है।

जबकि सच्चाई ये है कि सपा आज भी बाबर और अली को ही अपना आदर्श मानती है। वही बृजेश पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बहुत समझदार है, वो सपा के इस दोहरे चरित्र को अच्छे से जानती है और वक्त आने पर जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। फिलहाल इस बयान के बाद यूपी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow