लखनऊ: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किया आदेश
यूपी में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द। DGP राजीव कृष्ण ने 5 से 17 नवंबर तक अवकाश निरस्त करने का सख्त आदेश जारी किया।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 नवंबर से 17 नवंबर तक रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में DGP राजीव कृष्ण ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
आपको बता दे कि DGP मुख्यालय से जारी आदेश में प्रदेशभर के DG, ADG, IG और DIG के साथ सभी जिलों के SSP/SP को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। हिन्द भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए यह छुट्टियां निरस्त की गई है।
वहीं इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को विशेष परिस्थितियों के अलावा अवकाश नहीं मिलेगा। पहले से स्वीकृत छुट्टियां भी निरस्त मानी जाएंगी।
What's Your Reaction?
