पारिवारिक कलह से परेशान BLO ने गोंडा में खाया विषाक्त पदार्थ, हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर

Nov 25, 2025 - 16:41
 0  10
पारिवारिक कलह से परेशान BLO ने गोंडा में खाया विषाक्त पदार्थ, हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर

गोंडा/लखनऊ, 25 नवंबर।

पारिवारिक कलह से परेशान एक सहायक अध्यापक के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी सामने आ रही है। सहायक अध्यापक का नाम विपिन यादव है। 

मूलत: जौनपुर के निवासी विपिन यादव जनपद गोंडा के विधानसभा क्षेत्र मनकापुर के बूथ संख्या 326 पर बीएलओ के रूप में तैनात था। जबकि प्राथमिक विद्यालय जैतपुर, नवाबगंज में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत था। विपिन यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना आज सुबह 25 नवंबर की है। 

जानकारी के अनुसार विषाक्त पदार्थ खाने के बाद विपिन यादव को दोपहर करीब 10:30 बजे स्थानीय गोनार्द हॉस्पिटल, नवाबगंज ले जाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत ठीक नहीं हुई तो उसे गोंडा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया। 

सहायक अध्यापक विपिन यादव की हालत नाजुक बताई जा रहे है। सहायक अध्यापक के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं।

प्रारम्भिक जांच में यह पता चला है कि सहायक अध्यापक पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक अध्यापक के परिवार, करीबी और रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।