काशी के डॉ. मनोज को नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड, 26 दिसंबर को मुंबई में होगा सम्मान
वाराणसी के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं लेखक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चुना गया है। यह सम्मान 26 दिसंबर को मुंबई में आयोजित आईएमए की राष्ट्रीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया जाएगा।
आईएमए मुख्यालय नई दिल्ली ने किया चयन, देश में प्रतिवर्ष एक ही चिकित्सा शिक्षक को मिलता है यह सम्मान
वाराणसी।
काशी के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं लेखक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवॉर्ड देश के एक चिकित्सा शिक्षक को प्रति वर्ष दिया जाता है।
डॉ. मनोज को मुंबई में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस में 26 दिसंबर को यह प्रदान किया जाएगा।
विदित हो कि डॉ. मनोज को आईएमए मुख्यालय द्वारा आनरेरी प्रोफेसर की उपाधि, नेशनल एकेडमिक एचीवमेंट अवार्ड, चिकित्सक दिवस पर बेस्ट डॉक्टर अवार्ड मिल चुका है।
डॉ. मनोज की इस उपलब्धि पर उनके गुरु प्रोफेसर वी.पी. सिंह, पद्मश्री प्रोफेसर श्याम सुंदर अग्रवाल, पद्मश्री कमलाकर त्रिपाठी, बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पी.के. तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हेमन्त गुप्ता, डॉ. रवि प्रकाश खुराना, डॉ. शालिनी खुराना, राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, ग़ाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनन्द मिश्रा, डॉ. ए.के. सिंह, पंकज सिंह, विवेक सूद, शशि शंकर पटेल सहित अनेकों चिकित्सकों ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं।
What's Your Reaction?
