साप्ताहिक राशिफल दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से 01 नवंबर 2026
क्या कहते हैं – आपके ग्रह
साप्ताहिक राशिफल
26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर
सूर्य – तुला राशि में।
चंद्रमा – मेष राशि में। मंगलवार 27 अक्टूबर को रात्रि 10:06 बजे से वृषभ राशि में। गुरुवार 29 अक्टूबर को रात्रि 10:06 बजे से मिथुन राशि में। शनिवार 31 अक्टूबर को आधी रात 12:00 बजे से कर्क राशि में।
मंगल – कर्क राशि में।
बुध – तुला राशि में वक्री।
बृहस्पति – कर्क राशि में। 31 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे से सिंह राशि में।
शुक्र – तुला राशि में वक्री।
शनि – मीन राशि में वक्री।
राहु – कुंभ राशि में।
केतु – सिंह राशि में।
देखते हैं, आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।
1- मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत सुख, आनंद, उपहार अथवा धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग से होगी। मंगलवार रात्रि के बाद लोगों से बातचीत में सामंजस्य बनाए रखें और सात्विक भोजन करें। गुरुवार रात्रि से धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। शनिवार आधी रात के बाद परिवार में विवाद, नींद में बाधा अथवा अपमान का भय हो सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रत्न - मूंगा
शुभ रंग - लाल
सावधानियां - पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और वाणी पर संयम रखें।
2- वृषभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में शारीरिक कष्ट, धन या सम्मान की हानि और अधिक भागदौड़ हो सकती है। मानसिक चिंता भी रह सकती है। मंगलवार रात्रि के बाद सुख, आनंद, उपहार अथवा धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे। गुरुवार रात्रि से बातचीत में सामंजस्य बनाए रखें और सात्विक भोजन करें। शनिवार आधी रात के बाद धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक - 6
शुभ रत्न - हीरा / ओपल
शुभ रंग - सफेद
सावधानियां - स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें और अनावश्यक भागदौड़ से बचें।
3- मिथुन राशि
सप्ताह की शुरुआत आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार के सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के अवसर देगी। मंगलवार रात्रि के बाद शारीरिक कष्ट, धन या सम्मान की हानि और अधिक भागदौड़ से परेशानी हो सकती है। गुरुवार रात्रि से सुख, आनंद, उपहार अथवा धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे। शनिवार आधी रात के बाद लोगों से बातचीत में सामंजस्य बनाए रखें और सात्विक भोजन करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रत्न - पन्ना
शुभ रंग - हरा
सावधानियां - आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
4- कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत कार्य सिद्धि, सम्मान प्राप्ति और व्यापार में लाभ के अवसरों के साथ होगी। मंगलवार रात्रि के बाद आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति संभव है। गुरुवार रात्रि से शारीरिक कष्ट, धन या सम्मान की हानि और अधिक भागदौड़ हो सकती है। शनिवार आधी रात के बाद सुख, आनंद, उपहार अथवा धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे।
शुभ अंक - 2
शुभ रत्न - मोती
शुभ रंग - सफेद
सावधानियां - कामकाज के साथ आराम और स्वास्थ्य को भी महत्व दें।
5- सिंह राशि
सप्ताह की शुरुआत लोगों से मतभेद, मन में अज्ञात भय और स्वास्थ्य संबंधी चिंता के साथ हो सकती है। मंगलवार रात्रि के बाद कार्य सिद्धि, सम्मान और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। गुरुवार रात्रि से आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति संभव है। शनिवार आधी रात के बाद शारीरिक कष्ट, धन या सम्मान की हानि और अधिक भागदौड़ हो सकती है। इस सप्ताह बृहस्पति का सिंह राशि में प्रवेश भी होगा।
शुभ अंक - 1
शुभ रत्न - माणिक्य
शुभ रंग - सुनहरा
सावधानियां - स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी रखें तथा किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
6- कन्या राशि
सप्ताह की शुरुआत मानसिक अशांति, विवाद, धन हानि और समय पर भोजन न मिलने जैसी परिस्थितियाँ बना सकती है। मंगलवार रात्रि के बाद लोगों से मतभेद, अज्ञात भय और स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। गुरुवार रात्रि से कार्य सिद्धि, सम्मान और व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शनिवार आधी रात के बाद आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के योग बनेंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रत्न - पन्ना
शुभ रंग - हरा
सावधानियां - मानसिक तनाव से बचें और खान-पान नियमित रखें।
7- तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ और परिवार के सान्निध्य से होगी। उत्तम वाहन का सुख भी मिल सकता है। मंगलवार रात्रि के बाद मानसिक अशांति, विवाद और धन हानि की आशंका है। गुरुवार रात्रि से लोगों से बातचीत में सामंजस्य बनाए रखें और सात्विक भोजन करें। शनिवार आधी रात के बाद धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश और आनंद में वृद्धि होगी। वक्री बुध और शुक्र के कारण पुराने संबंधों तथा आर्थिक मामलों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रत्न - हीरा / ओपल
शुभ रंग - हल्का नीला
सावधानियां - संबंधों और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
8- वृश्चिक राशि
सप्ताह की शुरुआत धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश और आनंद में वृद्धि के साथ होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। मंगलवार रात्रि के बाद लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ और परिवार का सान्निध्य मिलेगा। गुरुवार रात्रि से मानसिक अशांति, विवाद और धन हानि की आशंका है। शनिवार आधी रात के बाद लोगों से बातचीत में सामंजस्य रखें और सात्विक भोजन करें।
शुभ अंक - 9
शुभ रत्न - मूंगा
शुभ रंग - लाल
सावधानियां - विवादों से बचें और खर्च पर नियंत्रण रखें।
9- धनु राशि
सप्ताह की शुरुआत कार्य के प्रति संदेह, मानसिक अशांति और धन हानि की आशंका दर्शाती है। मंगलवार रात्रि के बाद धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश और आनंद में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय के योग हैं, हालांकि खर्च भी हो सकता है। गुरुवार रात्रि से लाभदायक यात्रा, व्यवसाय में लाभ और परिवार का सान्निध्य मिलेगा। शनिवार आधी रात के बाद मानसिक अशांति, विवाद और धन हानि से सावधान रहें।
शुभ अंक - 3
शुभ रत्न - पुखराज
शुभ रंग - पीला
सावधानियां - आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें और अनावश्यक विवाद से बचें।
10- मकर राशि
सप्ताह की शुरुआत परिवार में विवाद, नींद में बाधा अथवा अपमान के भय की स्थिति बना सकती है। मंगलवार रात्रि के बाद कार्य के प्रति संदेह और मानसिक अशांति रह सकती है। धन हानि से बचने के लिए सावधानी रखें। गुरुवार रात्रि से धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश और आनंद में वृद्धि होगी। शनिवार आधी रात के बाद लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ और परिवार का सान्निध्य मिलेगा।
शुभ अंक - 8
शुभ रत्न - नीलम
शुभ रंग - गहरा नीला
सावधानियां - पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें।
11- कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के साथ होगी। मंगलवार रात्रि के बाद परिवार में विवाद, नींद में बाधा अथवा अपमान का भय हो सकता है। गुरुवार रात्रि से कार्य के प्रति संदेह, मानसिक अशांति और धन हानि की आशंका रहेगी। शनिवार आधी रात के बाद धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश और आनंद में वृद्धि के योग हैं। खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रत्न - गोमेद
शुभ रंग - नीला
सावधानियां - परिवार में अनावश्यक विवाद से बचें और खर्च पर नियंत्रण रखें।
12- मीन राशि
सप्ताह की शुरुआत धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के योग से होगी। मंगलवार रात्रि के बाद परिवार में विवाद, नींद में बाधा अथवा अपमान का भय हो सकता है। गुरुवार रात्रि से कार्य के प्रति संदेह, मानसिक अशांति और धन हानि की आशंका रहेगी। शनिवार आधी रात के बाद धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश और आनंद में वृद्धि होगी। हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक - 7
शुभ रत्न - पीला पुखराज
शुभ रंग - पीला
सावधानियां - मानसिक शांति बनाए रखें और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
अगला साप्ताहिक राशिफल – 2 नवम्बर 2026 को।
तब तक—
स्वस्थ रहिए – सुरक्षित रहिए।
समय का सदुपयोग कीजिए।
धैर्य, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए।
ईश्वर की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
शुभम् भवतु।
डॉ. ए. के. पाण्डेय
ज्योतिष, वास्तु सलाहकार, कॉस्मिक एनर्जी हीलर एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक
What's Your Reaction?
