केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने IITF 2026 में किया NCDC पवेलियन का शुभारंभ, सहकारी समितियों के स्टॉल देखे

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने IITF 2026 में NCDC पवेलियन का शुभारंभ किया। सहकारी क्षेत्र के विकास में निगम की भूमिका की तारीफ की और समितियों के स्टॉलों का भ्रमण किया।

Nov 19, 2026 - 00:56
 0  9
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने IITF 2026 में किया NCDC पवेलियन का शुभारंभ, सहकारी समितियों के स्टॉल देखे

नई दिल्ली (हिन्द भास्कर ब्यूरो):- भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के पवेलियन का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फीता काटकर पवेलियन का उद्घाटन किया।

इस मौके पर एनसीडीसी के उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सहकारी क्षेत्र के विकास और उसे मजबूत बनाने में एनसीडीसी की भूमिका की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि निगम लगातार सहकारिता को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने एनसीडीसी की उपलब्धियों पर पूरी टीम को बधाई भी दी। उद्घाटन के बाद मंत्री ने मेले में लगे एनसीडीसी से सहायता प्राप्त सहकारी समितियों के स्टॉलों का दौरा किया।

उन्होंने स्टॉल पर मौजूद प्रतिनिधियों से बातचीत की, उनके उत्पाद देखे और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। समितियों के काम को देखकर उन्होंने उनकी सराहना की और आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow