पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पी.जी. कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शुरू
आभूराम तुर्कवलियां, गोरखपुर स्थित पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पी.जी. कॉलेज में बी.एड. सत्र 2026-27 के द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण 17 नवंबर से शुरू हुआ। - प्रशिक्षण 21 नवंबर 2026 तक चलेगा। ट्रेनर के रूप में ओम प्रकाश उपाध्याय और किरण ने योगदान दिया। - कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण के साथ हुआ।
झंडारोहण के साथ हुआ शुभारंभ
- महाविद्यालय प्रांगण में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ हर्षोल्लास पूर्वक किया गया।
प्रबंधक ने कहा - स्काउट-गाइड जीवन जीने की कला सिखाता है
- प्रबंधक इंजीनियर अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने स्काउट-गाइड के विषय में सारगर्भित जानकारी दी।
- उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड हमको जीवन जीने की कला सिखाता है, जिसे जानना हर व्यक्ति के लिए अति आवश्यक है।
प्राचार्य ने बताईं स्काउट-गाइड की बारीकियां
- प्राचार्य डॉ. वकील धर दूबे ने अपने उद्बोधन में स्काउट-गाइड की बारीकियों एवं खूबियों पर विस्तार से चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड हमें यह कला सिखाता है कि कठिन परिस्थिति में भी हम अपना एवं अन्य लोगों का अधिक से अधिक सहयोग और समस्याओं का समाधान कैसे कर सकते हैं।
विभागाध्यक्ष ने बताई अनिवार्यता और लाभ
- इस अवसर पर बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश नारायण यादव ने स्काउट-गाइड की अनिवार्यता एवं लाभ के विषय में प्रशिक्षुओं को बताया।
इस अवसर पर ये रहे उपस्थित
- बी.एड. विभाग के प्रवक्ता श्री राजकुमार यादव, श्री राजीव सिंह, डॉ. वंदना पांडेय एवं महाविद्यालय के सभी प्रवक्तागण डॉ. सतीश धर दूबे, श्री धर्मेंद्र चौहान, श्री ओंकार नाथ त्रिपाठी, श्री अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्रीमती वंदना पांडेय, श्रीमती रंजू दूबे, श्रीमती अनीता पाण्डेय, डॉ. सांत्वना श्रीवास्तव, श्री अमित त्रिपाठी, श्री सत्यम यादव, श्री कार्तिकेय पांडेय उपस्थित रहे।
- कार्यालय अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार मिश्र, अन्य सहायक श्री हरीश नारायण पांडेय, श्री संदीप तिवारी, श्री शिववचन यादव, श्री शिवम धर दूबे एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
