19 से 23 नवंबर तक गोरखपुर में वृहद रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत गोरखपुर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। 19 नवंबर को चौरी-चौरा, 21 को कैम्पियरगंज और 23 नवंबर को खजनी में मेला लगेगा, जिसमें 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

Nov 13, 2026 - 20:13
 0  13

गोरखपुर की तीन विधानसभाओं में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी

19 से 23 नवंबर तक चौरी-चौरा, कैम्पियरगंज और खजनी में होगा आयोजन, 18 से 45 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत गोरखपुर जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इसके तहत 19 नवंबर को चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के संत रविदास बालिका इंटर कॉलेज, नई बाजार, 21 नवंबर को कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के बापू पीजी कॉलेज, पीपीगंज तथा 23 नवंबर को खजनी विधानसभा क्षेत्र के वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज, खजनी में रोजगार मेला आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम से कम 20 प्रतिष्ठित कंपनियों को प्रतिभाग कराने के लिए संपर्क किया जा रहा है। इसमें 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल से स्नातक तक शैक्षिक योग्यता रखने वाले पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों के नियमानुसार वेतन एवं भत्ते दिए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल http://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रतिभागी कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग पूर्णतः निःशुल्क है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार