गोरखपुर में 19 नवंबर को जनपद स्तरीय युवा उत्सव, पांच विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत गोरखपुर में 19 नवंबर को जनपद स्तरीय युवा उत्सव होगा। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन की प्रतियोगिताएं होंगी।
गोरखपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 (राष्ट्रीय युवा उत्सव) के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 19 नवंबर 2026 को बाबा गंभीरनाथ मिनी प्रेक्षागृह, गोरखपुर में होगा। इसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
जनपद स्तरीय युवा उत्सव में कुल पांच विधाओं - लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेंटिंग एवं कविता लेखन में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतिभागियों का गोरखपुर जनपद का निवासी अथवा जनपद में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मंडल स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक युवा जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, गोरखपुर से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को 19 नवंबर को सुबह 9 बजे तक प्रेक्षागृह में उपस्थित होना होगा।
What's Your Reaction?
