पीआईबी और सीबीसी का विलय, एक नाम से काम करेगा सरकारी मीडिया तंत्र
केंद्र सरकार ने सरकारी मीडिया व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पीआईबी और सीबीसी का विलय कर दिया है। अब दोनों संगठन पीआईबी के नाम से एकीकृत होकर काम करेंगे। विज्ञापन, बिलिंग, सोशल मीडिया और फैक्ट चेक की जिम्मेदारियां अलग-अलग तय की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।
सरकारी विज्ञापन और प्रचार अब एक ही प्रशासनिक ढांचे में - आरके जैन बने DG (Coordination)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सरकारी मीडिया और प्रचार व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) का विलय कर दिया गया है। विलय के बाद एकीकृत संगठन पीआईबी के नाम से ही कार्य करेगा।
इस नई व्यवस्था के तहत सरकारी विज्ञापन, प्रचार गतिविधियां, बिलिंग, सोशल मीडिया प्रबंधन और फैक्ट चेक से जुड़े सभी कार्य एक ही प्रशासनिक ढांचे के अंतर्गत आएंगे। इससे टीवी, प्रिंट, रेडियो और डिजिटल मीडिया के साथ समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के संचार कार्यों का बेहतर समन्वय हो सकेगा।
सरकार ने आरके जैन को पीआईबी का महानिदेशक (समन्वय) नियुक्त किया है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था को राज्यों और क्षेत्रीय कार्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
What's Your Reaction?
