लखनऊ जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, प्लेटफार्म पर लगी रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनी बेंचें

लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म 6 पर 225 किलो रीसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनी 5 बेंचें लगीं, एक बेंच में 45 किलो कचरा, पूर्वोत्तर रेलवे की पर्यावरण पहल, रेलवे को शून्य लागत।

Oct 14, 2026 - 12:21
 0  40
लखनऊ जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, प्लेटफार्म पर लगी रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनी बेंचें

लखनऊ जंक्शन(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक शानदार पहल की है। लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनी 05 बेंचें स्थापित की गई हैं।

इन बेंचों के निर्माण में लगभग 225 किलोग्राम स्क्रैप प्लास्टिक का उपयोग हुआ है, एक बेंच में करीब 45 किलो प्लास्टिक लगा है। खास बात ये है कि इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ-साथ मुश्किल से रिसाइकिल होने वाली मल्टी-लेयर पैकेजिंग (MLP) और हाई-डेंसिटी पॉलीथीन (HDPE) का उपयोग किया गया है।

ये सारा कचरा रेल परिसर और अधिकृत वेंडरों के माध्यम से एकत्रित किया गया था।

लखनऊ की भीषण गर्मी में भी मजबूत

ये बेंचें 46-47 डिग्री तापमान में भी अपनी मजबूती बनाए रखेंगी, टेस्ट में पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ मण्डल में किसी भी रेलवे स्टेशन पर इस प्रकार की यह पहली स्थापना है।

प्रत्येक बेंच की लागत लगभग 7,000 से 10,000 रुपये है, लेकिन इसके लिए रेलवे द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे के 06 स्टेशनों पर प्रतिदिन लगभग 1000 किलोग्राम कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें 300 किलो सूखा और 700 किलो गीला कचरा शामिल है।

इस पहल से पैकेजिंग वेस्ट को यात्री सुविधा में बदला गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow