कानपुर में 5600 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कानपुर में 5600 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कानपुर(हिन्द भास्कर):- अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5600 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के मामले में गिरोह के दो मुख्य आरोपियों शाहजेब वारिस और सलमान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 65.26 लाख रुपये कैश, मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि कानपुर के 14 बैंकों के 72 खातों के जरिए करीब 5600 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था।
गिरोह इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को गेमिंग प्लेटफॉर्म में पैसा लगाने का झांसा देता था और फिर शेल कंपनियों के जरिए रकम को घुमाया जाता था। NCRP पोर्टल पर इन खातों से जुड़ी 86 शिकायतें दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि इस ठगी का नेटवर्क दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, बिहार समेत कई राज्यों में फैला हुआ था। गिरोह के 7-8 अन्य संदिग्ध अभी भी पुलिस के रडार पर हैं। आरोपियों के खिलाफ BNS और IT Act की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
