Jaipur: डायरेक्ट सेलिंग लीडरशिप अवार्ड 2026 में लोकेश श्रीवास्तव को 'Most Influential Leader of The Year' सम्मान

जयपुर के वैशाली नगर में DSN के 9th Direct Selling Leadership Excellence Award 2026 का आयोजन। टीमएक्स रिटेल के लोकेश श्रीवास्तव को मिला Most Influential Leader of The Year 2026 का सम्मान।

Sep 16, 2026 - 22:15
Sep 16, 2026 - 22:28
 0  50
Jaipur: डायरेक्ट सेलिंग लीडरशिप अवार्ड 2026 में लोकेश श्रीवास्तव को 'Most Influential Leader of The Year' सम्मान

जयपुर(हिन्द भास्कर):- डायरेक्ट सेलिंग नाउ (DSN) संस्था की ओर से जयपुर के वैशाली नगर स्थित भर्तम ऑडिटोरियम में 9th डायरेक्ट सेलिंग लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में उत्कृष्ट काम करने वाले लीडर्स को सम्मानित करना और इंडस्ट्री के भविष्य को नई दिशा देना था।

समारोह में सबसे बड़ा सम्मान टीमएक्स रिटेल लिमिटेड के लोकेश श्रीवास्तव को मिला। उन्हें उनके असाधारण नेतृत्व, समर्पण और इंडस्ट्री में दिए गए योगदान के लिए "मोस्ट इन्फ्लुएंशियल डायरेक्ट सेलिंग लीडर ऑफ द ईयर 2026" अवार्ड से नवाजा गया। उनके विजन ने न सिर्फ कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि हजारों युवाओं को भी इस सेक्टर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर CEDSA शूलिनी यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रो. कमल कांत वशिष्ठ, FDSA एडवाइजरी कमेटी के सदस्य प्रो. डॉ. वी.के. सिंह और DSN के फाउंडर राहुल शर्मा मौजूद रहे। तीनों ने संयुक्त रूप से लोकेश श्रीवास्तव को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान देशभर से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के दिग्गज, लीडर्स और गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow