लखनऊ की बेटी ने बांग्लादेश में लहराया तिरंगा: पूर्वोत्तर रेलवे की ज्योति शुक्ला ने जीता गोल्ड, DRM ने दी बधाई

पूर्वोत्तर रेलवे की हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला ने ढाका में आयोजित वीमेन्स आईएचएफ नेशंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतकर देश, भारतीय रेल और लखनऊ मंडल का नाम रोशन किया।

Oct 31, 2026 - 14:59
 0  32
लखनऊ की बेटी ने बांग्लादेश में लहराया तिरंगा: पूर्वोत्तर रेलवे की ज्योति शुक्ला ने जीता गोल्ड, DRM ने दी बधाई

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मंडल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी सुश्री ज्योति शुक्ला ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित वीमेन्स आईएचएफ नेशंस ट्रॉफी - एशिया जोन-II में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

यह प्रतियोगिता 18 से 22 अक्टूबर 2026 तक ढाका में आयोजित हुई थी, जिसमें ज्योति ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। आप को बता दे कि ज्योति शुक्ला पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

नौकरी के साथ-साथ खेल में इस तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन मंडल के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा है। इस बड़ी उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने ज्योति शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि मंडल प्रशासन अपने खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

इसी सहयोग का नतीजा हैं कि लखनऊ मंडल के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारतीय रेल का गौरव बढ़ा रहे है। वहीं मंडल क्रीड़ाधिकारी धनंजय मिश्रा, मंडल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी ज्योति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow