राम मंदिर में पारदर्शिता की नई पहल, अब वेबसाइट पर दिखेगा चढ़ावे और श्रद्धालुओं का पूरा ब्योरा

राम मंदिर में पारदर्शिता की नई पहल, अब वेबसाइट पर दिखेगा चढ़ावे और श्रद्धालुओं का पूरा ब्योरा

Sep 6, 2026 - 17:14
 0  61
राम मंदिर में पारदर्शिता की नई पहल, अब वेबसाइट पर दिखेगा चढ़ावे और श्रद्धालुओं का पूरा ब्योरा

अयोध्या(हिन्द भास्कर):- राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और प्राप्त दानराशि का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। गोविंद देव गिरि ने कहा कि धीरे-धीरे मंदिर की सभी व्यवस्थाओं को अपडेट किया जाएगा। मंदिर में आने वाले चढ़ावे से जुड़ी सारी जानकारी श्रद्धालुओं के सामने रखी जाएगी, ताकि पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर की पूजा-पद्धति, धार्मिक परंपराओं और उत्सवों के संचालन में कोई बदलाव नहीं होगा। यह सब संतों और विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में ही पहले की तरह संचालित होता रहेगा। हालांकि, मंदिर की बाहरी प्रशासनिक और व्यावहारिक व्यवस्थाओं में आधुनिक मैनेजमेंट सिस्टम अपनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow