मऊ में बोले ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, "अब मऊ को कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत"

मऊ में बोले ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, "अब मऊ को कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत"

Sep 6, 2026 - 17:05
Sep 6, 2026 - 17:06
 0  31
मऊ में बोले ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, "अब मऊ को कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत"

लखनऊ/मऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा दोहरीघाट द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए शर्मा ने कहा कि डीएवी मऊ में कक्षा 9वीं-10वीं के दौरान और बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उन्हें अपने गुरुजनों से जो संस्कार और मार्गदर्शन मिला, वही आज भी उनके लिए प्रेरणा है।

जीवन की हर उपलब्धि में माता-पिता के साथ गुरुजनों का बड़ा योगदान है। मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान ने बेटियों की शिक्षा और सम्मान को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव किया है। आज बेटियां डिफेंस, स्पेस, विज्ञान, शिक्षा और खेल हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बना रही है। मिशन कायाकल्प से स्कूलों में सुविधाएं बढ़ी हैं, शिक्षामित्रों और रसोइयों के मानदेय में वृद्धि हुई है और शिक्षकों को आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। मऊ के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब मऊ को नई पहचान की जरूरत है। "अब मऊ में कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत है।

हिंसा की नहीं, शिक्षा और तकनीक की जरूरत है। बच्चों के हाथ में किताब और कंप्यूटर होना चाहिए।" उन्होंने बताया कि CSR के माध्यम से प्राथमिक और कस्तूरबा विद्यालयों में फर्नीचर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, कृष्णानंद राय समेत कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow