लखनऊ में OTS योजना से बड़ी राहत: मंत्री ए.के. शर्मा ने किया कैंपों का निरीक्षण, 15 दिसंबर तक 100% ब्याज-सरचार्ज माफ
नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने इंदिरा नगर में OTS कैंपों का निरीक्षण किया। 15 दिसंबर 2026 तक गृहकर, जलकर और सीवरकर पर 100% ब्याज-सरचार्ज माफी का लाभ उठाएं।
लखनऊ, 26 नवंबर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को इंदिरा नगर में वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना के तहत आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया।
मंत्री ने सबसे पहले मुंशी पुलिया के पास जोन-7 कैंप का दौरा किया। यहां नागरिकों ने बताया कि ब्याज और सरचार्ज में 100% छूट मिलने से वर्षों से लंबित बकाया जमा करना आसान हो गया है।
इसके बाद वे झूलेलाल ट्रस्ट भवन में लगे कैंप पहुंचे। वहां लोगों ने कहा कि इस तरह की राहत योजना पहली बार देखने को मिली है।
मंत्री ए.के. शर्मा ने अपील की कि नगर निगम लखनऊ द्वारा OTS योजना की अवधि 15 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। नागरिक अपने बकाया गृहकर, जलकर और सीवरकर का भुगतान कर ब्याज-सरचार्ज में पूरी छूट पा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि OTS योजना आमजन को आर्थिक राहत देने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण और जनहितकारी कदम है।
What's Your Reaction?
