यूपी में 20 IPS अधिकारियों के तबादले, बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी समेत कई जिलों के SP बदले

यूपी में 20 IPS अधिकारियों के तबादले। बस्ती SP यशवीर सिंह जौनपुर, रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP बनीं। ओमवीर सिंह को बस्ती का SP बनाया गया।

Oct 7, 2026 - 14:58
Oct 7, 2026 - 15:04
 0  70
यूपी में 20 IPS अधिकारियों के तबादले, बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी समेत कई जिलों के SP बदले

लखनऊ(हिंद भास्कर):- उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी सूची में 20 IPS अफसरों के नाम शामिल हैं, जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार ADG सतीश गणेश (1996 बैच) से अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है, अब वह केवल ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा रहेंगे। वहीं ADG तकनीकी सेवाएं भगवान एस. श्रीवास्तव (1998 बैच) को अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सबसे अहम फेरबदल जिलों में हुआ है -

बस्ती के SP यशवीर सिंह (2013 बैच) को जौनपुर का SP बनाया गया है, जबकि जौनपुर के SP कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। बलिया के SP ओमवीर सिंह को अब बस्ती का नया SP बनाया गया है।

बाराबंकी में भी बदलाव हुआ है

बाराबंकी के SP अर्पित विजयवर्गीय (2017 बैच) को DCP लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है, जबकि लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात DCP रवीना त्यागी (2014 बैच) को बाराबंकी का नया SP नियुक्त किया गया है।

अन्य तबादलों में - 

  • संजय कुमार, SSP मुजफ्फरनगर से सेनानायक 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज
  • सूरज कुमार राय, SP बागपत से SSP मुजफ्फरनगर
  • इराज राजा, SP गाजीपुर से SP बलिया
  • विनय कुमार सिंह, SP जालौन से SP गाजीपुर
  • सुरेश चन्द्र रावत, ASP मथुरा से SP जालौन
  • कुंवर ज्ञानंजय सिंह, SP हापुड़ से DCP प्रयागराज
  • मधुवन कुमार सिंह, SP नगर आजमगढ़ से SP हापुड़

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow