ऊर्जा मंत्री AK शर्मा ने की अपील - पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को जलाएं आशीर्वाद का दीया
ऊर्जा मंत्री AK शर्मा ने पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर शाम 7 बजे घर-घर आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील की। पीएम के 25 साल के लोक सेवा पूर्ण होने पर कृतज्ञता जताने का आह्वान।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर यूपी सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रदेशवासियों से बड़ी अपील की है। मंत्री शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर का दिन बेहद खास है।
इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे कर रहे हैं। पिछले 25 सालों में उन्होंने देश के विकास, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम किया है।
140 करोड़ देशवासियों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए वे समर्पित रहे हैं। मंत्री शर्मा ने सभी लोगों से कहा कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर एक दीया जरूर जलाएं।
यह दीया प्रधानमंत्री के प्रति आभार और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना के लिए जलाया जाए। उन्होंने कहा कि एक दीया जलाकर हम पीएम मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता जता सकते हैं।
What's Your Reaction?
