पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने सिसवा क्षेत्र के गांवों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, जर्जर सड़कों के निर्माण का दिया आश्वासन

पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने सिसवा क्षेत्र के गांवों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, जर्जर सड़कों के निर्माण का दिया आश्वासन

Jul 29, 2026 - 18:18
 0  11
पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने सिसवा क्षेत्र के गांवों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, जर्जर सड़कों के निर्माण का दिया आश्वासन

महराजगंज(हिन्द भास्कर):- सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने दौरा कर आमजन की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री टिबड़ेवाल सबसे पहले ग्राम सभा रजवल मदरहा पहुंचे। यहां हाल ही में हुई एक दुखद दुर्घटना में दो बच्चों की असामयिक मृत्यु पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने मृतक बच्चों के अत्यंत गरीब दलित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला उपाध्यक्ष जाफर अली, जिला सचिव अमरनाथ यादव, प्रवीण कुमार सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद श्री टिबड़ेवाल ने 317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा महंत का दौरा किया।

ग्रामीणों ने उनसे गांव की मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति की शिकायत की और शीघ्र निर्माण की मांग की। ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए पूर्व मंत्री ने तत्काल राहत के रूप में सड़क पर राबिश डलवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। सुशील टिबड़ेवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बड़हरा महंत सहित क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों का स्थायी निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow