NCDC को मिला बेस्ट कोऑपरेटिव फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन अवार्ड, नितिन गडकरी ने किया सम्मानित
नेशनल शुगर कॉन्क्लेव में NCDC को बेस्ट कोऑपरेटिव फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन अवार्ड मिला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदान किया सम्मान। सहकारिता क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि।
नई दिल्ली(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड द्वारा आयोजित नेशनल शुगर और बायो-एनर्जी कॉन्क्लेव के बाद आयोजित नेशनल एफिशिएंसी अवार्ड्स सेरेमनी में नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
NCDC को 'बेस्ट कोऑपरेटिव फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन' वर्ग में सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर NCDC के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे और संस्था की ओर से अवार्ड प्राप्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां समेत देशभर के शुगर फेडरेशन के प्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। NCDC अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में संस्था के निरंतर प्रयासों की पहचान है।
यह उपलब्धि भारत के सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने में NCDC की भूमिका को दर्शाती है। "इस मौके पर NCDC के वरिष्ठ अधिकारी और देशभर से आए सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।"
What's Your Reaction?
