गोरखपुर विश्वविद्यालय में 04 नवंबर को होगी RET 2026 परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा RET सत्र 2026-27 दिनांक 4 नवंबर 2026 को दीक्षा भवन केंद्र पर आयोजित होगी। परीक्षा दो सत्रों - प्रातः और सायं सत्र में होगी। 14 विषयों के लिए कुल 1343 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा RET 2026 -04 नवंबर को
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) सत्र 2026-27 दिनांक 4 नवंबर 2026 को दीक्षा भवन विश्वविद्यालय केंद्र पर आयोजित होगी।
परीक्षा दो सत्रों - प्रातः सत्र एवं सायं सत्र में आयोजित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आज की प्रवेश परीक्षा में कुल 14 विषयों हेतु 1343 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
04 नवंबर को जिन विषयों की परीक्षा आयोजित होगी, उनमें हिंदी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, भूगोल, विधि, ललित कला, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान और दर्शनशास्त्र शामिल हैं।
विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व अवश्य पहुंच जाएं, ताकि समय पर परीक्षा प्रारंभ की जा सके।
What's Your Reaction?
