एडवोकेट उन्नति शुक्ला को भाजपा महिला मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं लखनऊ जिला मंत्री

एडवोकेट उन्नति शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा का लखनऊ जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर आते ही घर में हर्षोल्लास का माहौल बन गया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फोन कर बधाई दी।

Nov 2, 2026 - 17:33
 0  15
एडवोकेट  उन्नति शुक्ला को भाजपा महिला मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं लखनऊ जिला मंत्री

एडवोकेट उन्नति शुक्ला को भाजपा में अहम पद, बधाइयों का लगा तांता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए युवा अधिवक्ता एडवोकेट उन्नति शुक्ला को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा, लखनऊ का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

उन्नति शुक्ला की नियुक्ति पर उनके घर एवं समर्थकों में खुशी और हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और महिला मुद्दों पर मुखरता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की सरोज कुशवाहा, प्रदेश मंत्री बबिता तिवारी, जिलाध्यक्ष लखनऊ सुनीता पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष गार्गी तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल अंकुर सहित सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेतागणों ने फोन कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

नवनियुक्त जिला मंत्री उन्नति शुक्ला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार