यूपी में 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, 20 नवंबर के बाद तेज होंगी चुनावी गतिविधियां
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 20 नवंबर के बाद तेज होंगी चुनावी गतिविधियां, पीएम मोदी हर मंडल में करेंगे रैलियां।
लखनऊ (हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कस ली हैं। हिन्द भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर के बाद पार्टी की चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी।
पार्टी की रणनीति इस बार यूपी की सभी 18 मंडलों (कमिश्नरियों) और क्षेत्रों तक पहुंच बनाने की हैं। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की हर कमिश्नरी में बड़ी चुनावी रैलियां कर सकते हैं।
अमित शाह संभालेंगे मोर्चा:
चुनाव का पूरा फ्रंट गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे। वे अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं और बूथ सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में जोश भरने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होगी।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी चुनाव प्रचार की बड़ी कमान सौंपी जा सकती है। दोनों नेता अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।
20 नवंबर के बाद होगा आगाज:
भाजपा सूत्रों की माने तो 20 नवंबर के बाद से पार्टी का चुनावी अभियान पूरी तरह से जमीन पर उतर आएगा। हर जिले, हर विधानसभा में संगठन को सक्रिय किया जा रहा हैं।
What's Your Reaction?
