राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पहला प्रोफेशनल CEO, पश्चिमी वायु कमान के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर
राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पहला प्रोफेशनल CEO, पश्चिमी वायु कमान के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर
अयोध्या(हिन्द भास्कर):- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब अपने प्रबंधन को कॉर्पोरेट अंदाज में चलाने की तैयारी में है। ट्रस्ट को जल्द ही नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस पद के लिए एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगभग मुहर लग गई है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हालिया अहम बैठक में CEO के चयन को लेकर बनी सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा था, जिसमें जितेंद्र मिश्रा सबसे आगे हैं। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के कद्दावर अफसर रहे हैं।
वह वेस्टर्न एयर कमांड(Western Air Command) के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ़(Air Officer Commanding-in-Chief) रह चुके हैं और अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और बड़े प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का उनका अनुभव राम मंदिर के अगले चरण के विकास में अहम माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि ट्रस्ट अब मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, फंड मैनेजमेंट और वैश्विक स्तर पर राम मंदिर की ब्रांडिंग के लिए एक प्रोफेशनल CEO मॉडल लागू करना चाहता है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
What's Your Reaction?
