आउटसोर्स कर्मियों को मिली बड़ी सौगात,सीएम योगी ने किया यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
आउटसोर्स कर्मियों को मिली बड़ी सौगात,सीएम योगी ने किया यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- आज लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की और साथ ही मुख्यमंत्री ने UPCOS के पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग की।
इस पोर्टल से आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। ऑनलाइन भर्ती और जॉइनिंग की जानकारी, समय पर मानदेय और सरकारी लाभ, उपस्थिति और छुट्टी का प्रबंधन एक ही जगह होगा। पोर्टल पर शिकायत और समाधान की सुविधा भी मिलेगी।
समय पर ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ भी सुनिश्चित होगा। साथ ही UPCOS और भारतीय स्टेट बैंक के बीच एमओयू का हस्तांतरण और आउटसोर्स कर्मियों को चेक का वितरण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का उद्देश्य आउटसोर्स वर्कफोर्स को ऑर्गेनाइज्ड, स्किल्ड, सिक्योर और डिग्निफाइड वर्कफोर्स में बदलना है।
उन्होंने कहा कि यह पहल आउटसोर्स कर्मियों को बेहतर अवसर, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां और सम्मानजनक सेवा का आधार प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों को चेक भी वितरित किए और एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
What's Your Reaction?
