आधार-पैन की तरह अब हर व्यक्ति का होगा डिजिपिन, डाक विभाग की नई पहल से आसान होगी डिलीवरी
आधार-पैन की तरह अब हर व्यक्ति का होगा डिजिपिन, डाक विभाग की नई पहल से आसान होगी डिलीवरी
नईं दिल्ली(हिन्द भास्कर):- डाक विभाग अब हर व्यक्ति को डिजिपिन यानी डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर देगा। यह आधार और पैन की तरह एक यूनिक कोड होगा, जिसमें व्यक्ति का स्थायी और अस्थायी पता दर्ज होगा। इस सुविधा के बाद सामान मंगाते समय पूरा पता लिखने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ डिजिपिन बताना होगा। बाद में पता बदलने की सुविधा भी मिलेगी।
लोग खुद अपना डिजिपिन बना सकें, इसके लिए डाक विभाग 2 साल का जागरूकता अभियान चलाएगा। डाकिए को मोबाइल ऐप में सिर्फ डिजिपिन डालना होगा और मैप सटीक लोकेशन दिखा देगा, जिससे GPS आधारित तय समय पर डिलीवरी संभव होगी। विभाग के अनुसार यह ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल, जियो-कोडेड और ग्रिड-आधारित सिस्टम है, जिसे IIT हैदराबाद और NRSC-ISRO के सहयोग से बनाया गया है।
सिर्फ डाक विभाग ही नहीं, अन्य मंत्रालय भी इसका उपयोग कर सकेंगे, जिससे ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाना आसान होगा। UPI की तर्ज पर डिजिपिन के लिए भी पूरा ढांचा तैयार किया जाएगा, ताकि सेवाओं की निगरानी हो सके।
What's Your Reaction?
