मैने आज ही के दिन 26 मई को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था:- नरेंद्र मोदी

मैने आज ही के दिन 26 मई को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था:- नरेंद्र मोदी

May 26, 2025 - 16:57
 0  79
मैने आज ही के दिन 26 मई को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था:- नरेंद्र मोदी

गुजरात(हिन्द भास्कर):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और देश के प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं प्रधानमंत्री ने दाहोद के खरोड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 26 मई के दिन है।

साल 2014 में आज ही के दिन मैने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आगे उन्होंने कहा कि आज हमारा देश निराशा के अंधकार से निकलकार विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं। मोदी ने कहा कि हमे देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो आज हम भारत में ही।

हमारा देश आज बहुत तेजी से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow