अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को हरी झंडी, गोरखपुर में भी रुकेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस
अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। सरयू-कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन दिल्ली में हुआ। ट्रेन गोरखपुर समेत 10 स्टेशनों पर रुकेगी। आम यात्रियों के लिए सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी।
दिल्ली, 23 नवंबर 2026।
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर अब सीधे रेल मार्ग से जुड़ गए हैं। अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को आज दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस ऐतिहासिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस से वर्चुअली किया गया। इस दौरान भारत-नेपाल के बीच कनेक्टिविटी, ऊर्जा सहयोग और आर्थिक साझेदारी को लेकर भी अहम चर्चा हुई।
रेलवे के अनुसार यह ट्रेन करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें नेपाल का करीब 28 किलोमीटर का हिस्सा भी शामिल है। ट्रेन में 17 कोच वाली आधुनिक एलएचबी रैक लगाई गई है।
कब और कहां रुकेगी ट्रेन
- अयोध्या कैंट से प्रस्थान: हर सोमवार शाम 5:50 बजे
- जनकपुर पहुंचेगी: मंगलवार दोपहर 12:40 बजे
- जनकपुर से वापसी: हर शनिवार
- आम यात्रियों के लिए शुरुआत: 28 नवंबर से
- ठहराव: जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम
गोरखपुर को क्या फायदा
गोरखपुर इस रूट का अहम स्टेशन होगा। पूर्वांचल के यात्रियों को अब अयोध्या और जनकपुर जाने के लिए ट्रेन बदलनी नहीं पड़ेगी। धार्मिक पर्यटन को भी इससे बड़ा बढ़ावा मिलेगा। जनकपुर में पहली ट्रेन के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है, वहीं अयोध्या कैंट स्टेशन को भी सजाया गया है।
सीमा क्षेत्र के लोगों ने इस ट्रेन को भारत-नेपाल रिश्तों में नया
अध्याय बताया है।
What's Your Reaction?
