संविधान दिवस पर लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में जुटेगा बहुजन समाज
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा 26 नवंबर 2026, संविधान दिवस पर लखनऊ के माता रमाबाई आंबेडकर मैदान में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों की आवाज बुलंद की जाएगी।
गोरखपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा आगामी 26 नवंबर 2026, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित माता रमाबाई आंबेडकर मैदान में विशाल बहुजन स्वराज संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस महारैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण तथा बहुजन समाज के राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की आवाज को बुलंद करना है।
पार्टी का मानना है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्राप्त है। ऐसे में संविधान की मूल भावना को मजबूत करना और समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में बहुजन समाज की एकता, स्वाभिमान, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक परिवर्तन का संकल्प लिया जाएगा।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), गोरखपुर की ओर से समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम का विवरण:
- दिनांक: 26 नवंबर 2026, गुरुवार
- स्थान:माता रमाबाई आंबेडकर मैदान, लखनऊ
- कार्यक्रम:बहुजन स्वराज संकल्प महारैली
- अवसर
- संविधान दिवस
What's Your Reaction?
