लिख कर रखिए वक्त बदल रहा है, अब डिग्री नहीं हुनर की होगी कदर - कौशल दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने कहा- वक्त बदल रहा है, अब कागजी सर्टिफिकेट नहीं हुनर वालों की कदर होगी। साथ ही PSU बॉन्ड और सोने की कीमतों पर अपने पुराने बयानों का भी जिक्र किया।

Nov 21, 2026 - 23:11
 0  14
लिख कर रखिए वक्त बदल रहा है, अब डिग्री नहीं हुनर की होगी कदर - कौशल दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने बयानों का जिक्र किया और हुनरमंद युवाओं के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही। पीएम मोदी ने कहा, "आज आपने देखा होगा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा चल रही है। उस चर्चा में आज सब लोग कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने संसद में 2023 में कहा था कि आप भारत सरकार के PSUs बॉन्ड्स में पैसे लगाएं।

मालामाल हो जाएंगे। उस समय लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था लेकिन आज इतिहास गवाह है जिन लोगों ने पैसे लगाए वो मालामाल हो गए।"सोने की खरीदारी पर दिए अपने आग्रह को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने कहा था कि मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि एक साल के लिए अगर जरूरत न हो तो कृपा करके सोना न खरीदें... मेरे देश का चरित्र वही है कि मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति ने कहा और देशवासियों ने गोल्ड कम खरीदा, गोल्ड के दाम टूट गए।" समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, _"मैं आज एक और बात कहने जा रहा हूं।

आप लिख कर रखिए वक्त बदल रहा है, ये कागजी सर्टिफिकेट लेकर, कोट-पेंट और टाई पहनकर घूमने वाले लोगों से ज्यादा हुनर वालों की कदर होने वाली है। जिसके पास कौशल है, जिसके पास हुनर है, उसकी मांग बढ़ने वाली है।"_ पीएम के इस बयान को स्किल इंडिया और वोकेशनल ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow